जननायक जनता पार्टी जिला भिवानी ने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के अंतर्गत आने वाली फसलों के समर्थन मूल्य में की गई मामूली बढ़ोतरी पर असंतोष व्यक्त किया। जजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा के नेतृत्व में जजपा पदाधिकारियों ने धान एवं बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार के रवैये की कड़ी निंदा की गई। ज्ञापन के माध्यम से जजपा ने सरकार से मांग की गई कि किसानों की उपज की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिल सके और आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े। जजपा ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के तहत देश एवं प्रदेश में वैध घोषित किए गए मतों को काटे जाने के मुद्दे पर भी विरोध दर्ज कराया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि वैध मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा की जाए तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से अनुचित रूप से न हटाया जाए। जेजेपी ने मांग की कि मतदाता सूची की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता को उसके मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े। जिला तहसीलदार भिवानी को प्रधानमंत्री के नाम 25 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी के लिए ड्राफ्ट और चेक भेजकर विरोध जताया।