फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी रोडवेज बसों में बहनों का मुफ्त सफर रहा कठिनाइयों भरा, पहले दिन बसों के लिए करना पड़ा इंतजार

भिवानी। रक्षा बंधन पर्व पर हरियाणा रोडवेज की तरफ से बहनों के मुफ्त सफर की वीरवार दोपहर 12 बजे के बाद कठिन सफर की शुरूआत हो गई। भिवानी बस स्टैंड पर महिलाओं की विभिन्न रूटों पर जाने के लिए काफी भीड़ जुटी वहीं महिलाओं को रोडवेज बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। बूथों पर भी महिलाएं बसों का इंतजार करती दिखाई दी वहीं छोटे बच्चों और सामान के साथ महिलाएं बसों के लिए कभी इधर तो कभी उधर भी दौड़ लगाती रही। शुक्रवार को भी दिनभर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर रहेगा वहीं शनिवार दोपहर 12 बजे तक महिलाएं अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर वापस भी घर लौट सकती हैं। इस अवधि में रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त रहेगा। पहले दिन दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक करीब साढ़े सात सौ महिलाओं व बच्चों ने रोडवेज बसों में सफर किया। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें