भिवानी पहुंचे प्रदेश के शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा ने मीडिया के समक्ष कहा कि राहुल गांधी का वक्त था जब हमेरिका जैसा कहते थे वैसा करते थे, आज का भारत ऐसा नहीं करता। आज विश्व भर में भारत के दूसरे देशों से अच्छे राजनीतिक संबंध हैं। कई देशों के आपस में युद्ध हुए मगर भारत की रानीतिक नीति पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ी। आज भारत किसी के दबाव में नहीं हैं। वीरवार को शिक्षामंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत भिवानी में कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सालों तक देश की सेवा की वे खुद को प्रधान सेवक की भूमिका में काम कर रहे हैं, इसी तरह प्रदेश और देश की जनता उनका जन्म दिवस मना रही है। उन्होंने मीडिया के कई सवालों के जवाब देते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा।