हरियाणा कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी एम्प्लॉइज यूनियन के प्रचार हनुमान गोदारा ने बताया कि यूनियन के सर्वसम्मत फैसले के तहत प्रदेशभर की सभी सहकारी विपणन समितियों के कर्मचारी 5 से 11 अक्तूबर तक अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार और हैफेड प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज करवा रहे हैं। हनुमान गोदारा ने बताया कि यूनियन ने 11 सितंबर को सामूहिक मांग-पत्र देकर हैफेड प्रबंधन को मांगों से अवगत कराया था। धान की खरीद पर समितियों को मिलने वाले कमीशन की दर दोबारा 0.25 प्रतिशत करने की मांग प्रमुख है। उन्होंने बताया कि पहले यह कमीशन 5.97 रुपये प्रति क्विंटल था। गेहूं खरीद पर वर्ष 2011 से समितियों को मिल रहे 1.33 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन को महंगाई के हिसाब से बढ़ाने की मांग भी रखी गई है। उन्होंने कहा कि मांग-पत्र देने के बाद तय समय बीत चुका है।