भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने मोदी व शाह को लेकर विवादित बयान देने पर राहुल गांधी को शब्दों में सुधार करने की नसीहत व तेल की क़ीमतें बढ़ने पर सड़कों पर उतरने वाली कांग्रेस को सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी है। भिवानी महेन्द्रगढ़ लोकसभा से भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह शहर के कई कार्यक्रमों में पहुंचे। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि जिसे जैसा बोलना आता है, उसके मुंह से वैसे ही शब्द निकलते हैं। साथ ही कहा कि हो सकता है कि राहुल कहना कुछ चाहते हो, कह कुछ गए हों, इसका बतंगड़ नहीं बनाया चाहिए। फिर राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि किसी के बारे में अपशब्द नहीं बोलने चाहिए, राहुल को अपने शब्द सुधरने चाहिए। वहीं पीएम मोदी द्वारा तेल व सोने की खरीद जैसी फिजूलखर्ची पर रोकने की सलाह पर सांसद ने सहमति जताते हुए कहा कि कई कई गाड़ी साथ रखने और ज्यादा तेल फूंकने से कोई नेता बड़ा नहीं बनता। उन्होंने कहा कि पहले आपदा में हर कोई बचत करता था, पर अब आदत खराब हुई तो हर कोई दुकान व खेत में भी बाइक पर जाता है। साथ ही तेल की बढ़ती कीमतों से रोज सड़कों पर आकर प्रदर्शन कर रही कांग्रेस को लेकर चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम सत्ता की कमजोरी उजागर करना है, पर इस वैश्विक संकट में सकारात्मक बातें होनी चाहिए।