फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने व स्वच्छता अपनाने का संकल्प

भिवानी। खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय से संबंधित माय युवा भारत केंद्र द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव सामाजिक संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माय भारत केंद्र से युवा अधिकारी मनसा ने की। इस दौरान माय युवा भारत केंद्र, नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृति सेवा समिति एवं सदाचारी शिक्षा समिति के बैनर तले युवाओं ने स्वच्छता अपनाने और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा से हर्षवर्धन मान, राष्ट्रपति अवार्डी अशोक भारद्वाज और सावित्री यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें