फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: बामला में गरजे राव नरेंद्र, बोले- वोट चोरी से बनी हरियाणा सरकार

भिवानी। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कांग्रेस की मजबूती को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। शनिवार को भिवानी ग्रामीण ब्लॉक का गांव बामला में सम्मेलन हुआ। जिसमें प्रदेश प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि संगठन मजबूती को लेकर कांग्रेस शहरों की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन कर रही है। उन्होंने कहा कि हम संगठन को छोटे स्तर से ही इतना मजबूत करेंगी कि इस बार कांग्रेस की सरकार बने। साथ ही चुनाव आयुक्तों की शिकायत को लेकर कहा कि इससे राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में भाजपा सरकार वोट चोरी से बनने की बात सच साबित होती है। राव ने कहा कि अब हरियाणा सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। चुनाव आयोग पर हमलावर रहे राव नरेंद्र अपने सासंद जयप्रकाश और पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी के बीच छिड़ी जुबानी जंग पर चुप्पी साधते दिखे। सांसद जयप्रकाश द्वारा फौजी को गद्दार व फौजी द्वारा जयप्रकाश को चंबल का डाकू कहने पर राव नरेंद्र ने कहा कि उनके संज्ञान में ये मामला नहीं। उन्होंने सिर्फ यही कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, कल चंडीगढ़ प्रदर्शन में सभी साथ थे। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर चलना चाहिए और पार्टी को मजबूत करना चाहिए। अंत में जयप्रकाश व फौजी की बयानबाजी पर कहा कि कोई नेता पार्टी के अनुशासन को तोड़ेगा तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला स्तर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें