फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 12 लोग हुए घायल, ड्राइवर पर लगे लापरवाही के आरोप

शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 04:48 PM IST

गांव कुडल से श्यामकलां में बुधवार सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई। जिसमें कपास चुगाई के लिए जा रहे प्रवासी मजदूर और उनके परिवार में महिलाएं और बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं, हादसे की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। जिला नागरिक अस्पताल की माइनर ओटी में घायलों को जगह भी नसीब नहीं हुई। महिलाओं और बच्चों को मरहम पट्टी बांधने के बाद कतार में एक स्ट्रेचर पर बैठा दिया। जबकि अन्य घायलों को स्ट्रैचर पर ही उपचार दिया गया। इस सड़क हादसे में 12 प्रवासी मजदूर, महिलाएं और बच्चों को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव कुडल से श्यामकलां गांव में कपास चुगाई के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली में बुधवार सुबह करीब 35 मजदूर जा रहे थे। ये सभी कुडल के अनिल ठेकेदार के बुलावे पर श्याम कलां निवासी सुरजभान किसान के खेत में कपास चुगाई के लिए जा रहे थे। घायल प्रवासी मजदूरों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। जिसे टोका भी था, लेकिन वह नहीं माना। कुडल और श्यामकलां के बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक पलट गया। जिसकी वजह से महिलाएं और बच्चे व प्रवासी मजदूर नीचे दब गए। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें