फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में हनुमान ढाणी स्थित मंदिर के पीछे मैदान में मिला लावारिस शव

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 02:51 PM IST

भिवानी में हनुमान ढाणी स्थित मंदिर के पास एक खुले मैदान में वीरवार सुबह एक लावारिस शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की अभी तक शनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। शव की जांच में यह पाया गया कि मृतक के हाथ में अंगुली नहीं है, जिससे उसकी पहचान और मुश्किल हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है ताकि मृत्यु के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है और मृतक की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी राजसिंह ने बताया कि हनुमान ढाणी मंदिर के पास मृतक का शव मिला है। फॉरेंसिक टीम द्वारा की गई जांच में शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मृतक की पहचान की कोशिशें शुरू कर दी हैं। मृतक के पहचान संबंधी सभी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इस मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके। संवाद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें