रेवाड़ी के कटला बाजार में कोमल ज्वेलर्स लूट मामले में एसपी गौरव राजपुरोहित ने लापरवाही बरतने पर चार थानों के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी गौरव राजपुरोहित ने चारों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। इसकी जांच डीएसपी मुख्यालय करेंगे। इनमें बावल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लाजपत, सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, मॉडल टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश चंद और रोहड़ाई थाना प्रभारी भगवत प्रसाद शामिल हैं। एसपी द्वारा जारी निलंबन आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अपराध को रोकने और ऐसी आपराधिक गतिविधियों के दौरान अपराधियों को पकड़ने के लिए 3-स्तरीय सीलिंग योजना पहले से ही लागू है।