फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: वाल्मीकि धर्मशालाओं के विस्तार को मंत्री अनिल विज देंगे 22 लाख रुपये, वाल्मीकि जयंती पर की घोषणा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Oct 2025 07:39 PM IST

महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को तोपखाना बाजार व बब्याल में स्थित वाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रम हुए। जिसमें ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे। यहां मंत्री अनिल विज ने तोपखाना बाजार में 22 लाख रुपये की लागत से बनाई गई वाल्मीकि धर्मशाला का उद्घाटन किया। धर्मशाला के विस्तार एवं गतिविधियों के लिए 10 लाख रुपये स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। इसके साथ-साथ उन्होंने बब्याल में भी आंबेडकर धर्मशाला के विस्तार के लिए 12 लाख रुपये देने की घोषणा की। विज ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षाओं एवं उनके सिद्धांतों पर चलकर हमें अपने जीवन को सार्थक बनाना है। सारे देश में धर्म एवं संस्कृति की आधारशिला महर्षि वाल्मीकि द्वारा रखी गई हैं। महर्षि वाल्मीकि आदि कवि, सृष्टिकर्ता व रामायण के रचयिता हैं। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे पहली कविता की रचना व विश्व का सबसे पुराना शास्त्र रामायण भी महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई है। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर कैबिनेट मंत्री विज ने दोनों जगहों पर मंदिर में माथा टेक कर महर्षि वाल्मीकि का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें