राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल वीरवार को अंबाला की केंद्रीय कारागार के महिला वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड में बंद महिला हवालाती, कैदी और बंदियों से समस्याएं पूछी। उन्होंने कारागार में महिला बंदियों से पूछा की यदि किसी महिला बंदी के पास उसकी पैरवी करने के लिए वकील नहीं है, तो कानूनी कार्रवाई हेतु सरकारी वकील उपलब्ध करवाया जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर महिला बंदियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। अगर किसी भी स्तर पर उत्पीड़न का कोई भी मामला या शिकायत मिली तो आयोग द्वारा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बंदी महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाएं जैसे सेनेटरी पैड इत्यादि दिए जा रहें है या नहीं इस बारे भी जानकारी हासिल की।