फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला कैंट स्टेशन की बढ़ाई सुरक्षा, चलाया सर्च अभियान

नवीन दलाल Updated Fri, 09 May 2025 10:59 AM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच हुई गोलबारी के बाद अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अरुण कुमार ने चप्पे-चप्पे पर कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, शुक्रवार सुबह आठ बजे ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर एक विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान आरपीएफ के साथ जीआरपी और डॉग स्कवाड की टीम भी मौजूद रहे। सर्च अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के अलावा ट्रेनों को खंगाला गया। वहीं, रेलवे परिसर में दाखिल होने वाले वाहनों की भी तलाशी ली गई। इसके अलावा स्टेशन पर रहने वाले वेंडरों, कुलियों और अन्य लोगों को भी सचेत रहने के निर्देश दिए गए। उन्हें प्रेरित किया गया कि अगर कोई भी विपरीत हालात बनते हैं तो वो बिना किसी डर के यात्रियों के जानमाल की रक्षा करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें