फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: राष्ट्रव्यापी हड़ताल में गरजे सफाई कर्मचारी, किया रोष प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 01:50 PM IST

सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बुधवार का नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। संघ के नेता सेवाराम बोहत के मार्गदर्शन में सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाली और सरकारी की नीतियों का विरोध किया। कर्मचारी संघ के नेता सेवाराम बोहत ने बताया कि सरकार चार नए कानून लेकर आ रही है जो कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। उन्होंने सरकार सी कच्चे कर्मचारियों के पक्का होने की मांग की, इसके अलावा अन्य लंबित मामलों पर सकारात्मक कार्यवाही करने को कहा ताकि कर्मचारियों को आ रही समस्याओं का समाधान हो सके और उन्हें उनका हक मिल सके। रोष प्रदर्शन के दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें