फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता नगरी में पानी के लिए फूटा गुस्सा, एक महीने से किल्लत से परेशान लोगों ने घेरे अधिकारी

अंबाला सिटी। गीता नगरी क्षेत्र में पानी की गंभीर किल्लत से परेशान लोगों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। पिछले करीब एक महीने से घरों में पर्याप्त पानी न आने से गुस्साए स्थानीय निवासी और महिलाएं सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर को घेर लिया और प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की पुरजोर मांग की। ----------- टैंकरों से नहीं बुझ रही प्यास, बाल्टियां ढोने को मजबूर लोग स्थानीय महिलाओं का कहना है कि उन्हें पीने और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी पानी नसीब नहीं हो रहा है। टैंकरों से पानी मंगवाना उनकी मजबूरी बन गया है, लेकिन इससे जरूरत पूरी नहीं हो रही। महिलाओं को दूर-दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। पानी ढोते समय एक महिला के घुटनों में चोट लगने की बात भी सामने आई है। लोगों का आरोप है कि वे कई बार एक्सईएन और एसडीओ को लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। करीब एक साल पहले नया ट्यूबवेल लगाने के लिए आवेदन भी दिया गया था, पर कोई ठोस राहत नहीं मिली। ------------ पाइपलाइन का नक्शा न होने से बार-बार खुद रहीं सड़कें निवासियों ने आरोप लगाया कि विभाग के कर्मचारियों के पास पाइपलाइन का सही नक्शा न होने के कारण जगह-जगह जेसीबी से सड़कें खोदी जा रही हैं। इससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और लोगों की मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ़ रही हैं। ------------- अधिकारियों ने दिया जल्द समाधान का भरोसा मौके पर पहुंचे जेई ने बताया कि गीता नगरी का ट्यूबवेल रेत आने की वजह से फेल हो गया था, जबकि एसडीओ ने स्पष्ट किया कि यह क्षेत्र पहले नहरी पानी की सप्लाई से नहीं जुड़ा था। एसडीओ ने भरोसा दिलाया कि गीता नगरी की गलियों को नहरी पानी की सप्लाई से जोड़ा जा रहा है और दो-तीन गलियों में काम पूरा होते ही सोमवार रात तक जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसके अलावा, नया ट्यूबवेल लगाने का टेंडर हो चुका है और तीन-चार दिन में मशीन आने की उम्मीद है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो वे अपना धरना जारी रखने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें