फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: एलपीजी उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, राजगढ़-अंबाला रोड दो घंटे किया जाम

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 08:34 PM IST

एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत के चलते अब लोगों का धैर्य जबाव देने लगा है। सिलिंडर के लिए कई दिनों से एजेंसियों के बाहर लाइनों में लग रहे उपभोक्ताओं का गुस्सा शनिवार दोपहर को को फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने बड़ी संख्या में नेशनल हाइवे 152 राजगढ़-अंबाला रोड पर एकत्रित हुए और करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा और खाली सिलिंडर लेकर जाेरदार प्रदर्शन करते हुए एजेंसियाें व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते नेशनल हाइवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले कई दिनों से उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके कारण घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बुकिंग के बावजूद समय पर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही, जबकि कुछ जगहों पर खुलेआम सिलिंडरों की कालाबजारी हो रही है। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस बल व अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि सिलिंडरों की आपूर्ति को जल्द ही सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। साथ ही कालाबजारी के आरोपों पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी टीम पूरे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अगर कहीं भी अनियमितता पाई गई तो संबंधित एजेंसी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। करीब दो घंटे के प्रदर्शन के बाद प्रशासन के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें