फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: खाद की कमी के चलते किसानों ने साहा पैक्स पर जड़ा ताला, किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 30 Oct 2025 07:16 PM IST

खाद की कमी के चलते वीरवार को साहा क्षेत्र के किसानों ने पैक्स पर धरना दिया और पैक्स को ताला जड़ दिया। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के आईटी सेल जिला प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि बताया कि किसानों को इस समय खाद की बहुत जरूरत है और किसान खाद के लिए पैक्स के धक्के खाता है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग से उन्होंने 500 बैग की मांग थी। जिसमें से ढाई सौ बैग गायब हो गया और ढाई सौ बैग साहा पैक्स में आया। बुधवार को किसान पैक्स में आए, लेकिन खाद न मिलने के कारण किसान परेशान होकर वापिस लौट गए। वीरवार को पैक्स की तरफ से बैग बांटने शुरू किए गए, लेकिन किसानों को कम बैग दिए। जब किसानों ने पूछा कि कम बैग क्यों दिए जा रह हैं, तो यहां के कर्मचारियों ने कहा कि कुछ बैग शाहपुर भेज दिए हैं। साहा के किसानों की मांग करीब 1200 बैग की डिमांड है। लेकिन खाद ना मिलने के कारण किसानों को गेहंू, सरसों और आलू की बिजाई करने में देरी हो रही है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को सुचारू और पर्याप्त रूप से खाद नहीं मिलता तब तक वह इसी तरह पैक्स को बंद करवाकर धरने पर बैठे रहेंगे। बृहस्पतिवार को किसानों ने स्टाफ को बाहर कर पैक्स को ताला जड़ दिया और मुख्य द्वार के समक्ष धरने पर बैठ गए। इस अवसर पर किसान चरणजीत सिंह, सुरेन्द्र कुमार, अमित कुमार, भोला राम, सोनू, रमेश, चरणजीत, शमशेर, रूलदा राम, सोनू मेहता समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें