फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, खो-खो में अंबाला टू खंड प्रथम व शहजादपुर खंड रहा द्वितीय

शाहिल शर्मा Updated Thu, 30 Oct 2025 06:31 PM IST

राजकीय उच्च विद्यालय डेरी फार्म में आयुवर्ग-11 के बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान खो-खो लड़कों में अंबाला टू खंड प्रथम व शहजादपुर खंड द्वितीय, खो-खो लड़कियों में साहा प्रथम एवं शहजादपुर द्वितीय, कबड्डी लड़कों में बराड़ा खंड प्रथम व नारायणगढ़ खंड द्वितीय स्थान पर रहा। कैरम लड़कों में अंबाला खंड वन प्रथम, बराड़ा खंड द्वितीय, कैरम लड़कियों में अंबाला खंड वन प्रथम व शहजादपुर खंड द्वितीय स्थान पर रहा। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सभरवाल ने विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह राज्य स्तर पर भी पदक लेकर आए। इस अवसर जिला खेल सचिव राजेंद्र सिंह जिंदू, राजीव, जिला खेल सहायक साहिल सचदेवा, खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला टू मोनिका, नितिन सभरवाल व अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें