फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: जिला स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप: आर्मी पब्लिक स्कूल के तैराक रहे अव्वल

शाहिल शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 08:04 PM IST

अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में शनिवार 20वीं अंबाला जिला स्तरीय स्वीमिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें कुल 75 प्रतिभागियों ने पूल में उतरकर अपनी का प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आर्मी पब्लिक स्कूल के तैराकों ने पहला, केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 ने दूसरा सिविल कान्वेंट स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला तैराकी संघ के प्रधान राजेंद्र विज ने मुख्यातिथि के रूप में शामिल होकर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता को छह अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था। इसमें 6 से लेकर 21 साल के स्कूलों व कॉलेजों के बच्चों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ तैराक सीनियर लड़कों का खिताब केवी वन के उज्जवल भारद्वाज व लड़कियों में एसडी कॉलेज की प्रथा मेहता को सिर सजा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें