फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर कुलियों ने किया प्रदर्शन, बोले-ठेका प्रथा पर लगाई जाए रोक

शाहिल शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 04:48 PM IST

पश्चिम रेलवे में निजी कंपनी के माध्यम से चलाए जा रहे कुली माय एप और प्राइवेट कुली रखने की कार्रवाई पर अविलंब रोक लगाई जाए। इस संबंध में एक मांग पत्र अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों ने स्टेशन अधीक्षक को दिया। यह ज्ञापन राष्ट्रीय मांग दिवस के तहत कुलियों की समस्याओं को लेकर दिया गया। वहीं, अपनी आवाज बुलंद करने के लिए कुलियों ने प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कुली मुकेश, मोनू, मंगल सिंह आदि ने बताया कि पश्चिम रेलवे द्वारा निजी कंपनी के माध्यम से कुली रखने की प्रक्रिया चल रही है जो सरासर गलत है। अगर एक जगह ये कार्रवाई होगी तो फिर पूरे हिंदुस्तान में ही सभी प्राइवेट कुली काम करने लगेंगे। ऐसे में उनकी रोजी-रोटी के लाले पड़ जाएंगे। उन्होंने इस कार्रवाई को तुरंत रोकने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें