एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता कोर्ट रोड पर अधिवक्ता पार्किंग के पास एकत्रित हुए और यहां से हाथों में झंडे और पोस्टर के साथ प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे, जहां कांग्रेसियों ने उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर शहर विधायक निर्मल सिंह, रामकिशन गुर्जर, पवन अग्रवाल डिंपी, दुष्यंत, परविंद्र परी, अधिवक्ता रोहित जैन, मिथुन वर्मा, जग्गा खैरा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।