फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा, बोले-कांग्रेस ने कदम कदम पर दिया धोखा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 03:42 PM IST

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने साेमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान तंज कसा। राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा 2047 के सपने बेच रही है, इस पर विज ने आजादी के बाद 70 साल में कांग्रेस ने देश के साथ क्या-क्या किया वह बताते हुए कहा कि सिंधु नदी जो हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक नदी है जिसका पानी पीकर हम हिंदू हुए हैं उसका इस पार्टी के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को दे दिया जबकि हमारे देश के खेत प्यासे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगा दिया जिससे कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होकर भी अलग हो गया। हमारी फौजें जब पीओके में आगे बढ़ रही थीं तब जवाहरलाल नेहरू ने यूएन में जाकर सीजफायर करा दिया। इसी तरह कांग्रेस की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान को पैरों तले रौंदते हुए देश में इमरजेंसी लगाई व डेढ़ लाख लोगों को उठा-उठाकर जेल में डालकर उनकी नसबंदी करवाई। यह कांग्रेस का इतिहास है। वहीं, विज ने कांग्रेस द्वारा भाजपा के 11 साल की उपलब्धि पर टिप्पणी करने पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि 11 साल में हमारी जीडीपी जापान को क्रॉस करते हुए चौथे नंबर पर आ गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें