गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत उरुवा में क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार और थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी ने पुलिस टीम के साथ दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। मौके पर दीपेंद्र त्रिवेदी, प्रदीप जायसवाल, दर्शन सिंह, वंदना वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।