विदेशी तकनीकी कंपनी स्टारलिंक और एलन मस्क के विरोध में गोरखपुर में व्यापारियों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'एलन मस्क होश में आओ' और 'अमेरिका मुर्दाबाद' के नारे लगाए। रैली के बाद व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय संयोजक धीरज राय ने कहा कि देश की संचार व्यवस्था और तकनीकी जरूरतों के लिए विदेशी नेटवर्क पर निर्भरता भविष्य में चुनौती बन सकती है। उन्होंने स्वदेशी तकनीक और नेटवर्क को बढ़ावा देने की मांग की।