गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बाघ एक्सप्रेस के पहुंचते ही पीईटी देकर घर लौट रहे परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जनरल बोगी में चढ़ने के दौरान अफरातफरी की स्थिति बन गई। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए अभ्यर्थियों को एक-एक कर ट्रेन में बैठाया। भीड़ अधिक होने के कारण कई परीक्षार्थियों को जगह नहीं मिली और उन्हें दूसरी ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।