गोरखपुर के बहुमंजिला अपार्टमेंटों में नवरात्र के अवसर पर डांडिया और गरबा की तैयारियां जोरों पर हैं। महिलाएं पारंपरिक परिधानों की खरीदारी से लेकर डांस की प्रैक्टिस तक में जुटी हैं। गीत-संगीत और आपसी मेलजोल के बीच अलग-अलग भाषा, बोली और रहन-सहन वाले लोग मिलकर उत्सव की खुशियां बांट रहे हैं। त्योहार के बहाने लोग आपसी दूरियां मिटाकर एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। नवरात्र की ये तैयारियां गोरखपुर की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश कर रही हैं।