गोरखपुर में मंडलायुक्त ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों और लाभार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और पूछा कि वे कितने दिनों से समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। कामकाज में लापरवाही मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई।