छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रेलवे बस स्टेशन पर उमड़ रही है। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है। बस के पहुंचते ही लोग पहले चढ़ने की कोशिश में जुट जा रहे हैं। इससे स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल दिख रहा है।