पद्मावती को लेकर संजय लीला भंसाली की मुश्किलें लगातार जारी है। अब कोल्हापुर में फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट पर आग लगा दी गई है। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया। इस बारे में फिल्म के मीडिया प्रवक्ता ने अमर उजाला टीवी को बताया कि ये आग रात करीब साढ़े बारह बजे लगी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ है लेकिन इस आगजनी में फिल्म के 70 से 80 फीसदी कॉस्ट्यूमम और ज्वैलरी जलकर खाक हो गई।