28 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैं दो बड़ी फिल्में, शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल। ऐ दिल है मुश्किल जहां पहले से ही पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को लेकर चर्चा में है, वहीं अजय देवगन की शिवाय की कहानी का प्लॉट सबके अंदर क्युरिऑसिटी पैदा कर रहा है। मौजूदा पब्लिक सेंटीमेंट्स को देखकर तो यही लगता है कि पूरी ऑडियंस देशभक्ति के रंग में रंग कर शिवाय देखने ही जाएगी और ऐ दिल है मुश्किल की मुश्किलें।