फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पूर्वी दिल्ली के पटपरगंज में बदहाल सड़कें, व्यापारियों के लिए मुसीबत

पूर्वी दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में से एक, पटपरगंज औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों को बदहाल सड़कों और गहरे गड्ढों के कारण गंभीर संकट से जूझना पड़ रहा है। इलाके की खराब सड़कों ने न केवल आम लोगों का चलना मुहाल कर दिया है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और मालवाहन चालकों के लिए भी परेशानी का सबब बन गई है। औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य और भीतरी सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। मानसून समय इलाके के गड्ढो में पानी भर जाता है, जिस कारण सड़क और गड्ढों के बीच फर्क पता करना मुश्किल हो जाता है। विभिन्न भूमिगत कार्यों के चलते सड़कों की ठीक से मरम्मत न होने के कारण स्थिति और भी बदतर हो गई है। इसका सीधा और सबसे नकारात्मक प्रभाव यहां से होने वाले कच्चे माल और तैयार उत्पादों की आवाजाही पर पड़ रहा है। गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण भारी मालवाहक वाहनों जैसे ट्रक, टेम्पो और मिनी ट्रक को यहां से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर वाहन इन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें