फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लव कुश रामलीला: राजप्रेमी बनेंगे रावण, पेंटल निभाएंगे नारद का किरदार

Vijay Singh Pundir Updated Sun, 06 Sep 2026 02:53 PM IST

लालकिला मैदान में होने वाली लव कुश रामलीला में इस बार फिल्म अभिनेता राजप्रेमी रावण और दिग्गज अभिनेता पेंटल कंवरजीत सिंह नारद मुनि की भूमिका निभाएंगे। रविवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कलाकारों का परिचय कराया। अभिनेता व गायक शंकर साहनी केवट की भूमिका में नजर आएंगे। कमेटी के मुताबिक, इस वर्ष रामलीला का भव्य मंच 140 फुट लंबा, 60 फुट चौड़ा और 45 फुट ऊंचा होगा। मंच पर मदुरै के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की प्रतिकृति तैयार की जा रही है। इसमें एलईडी लाइटिंग, मैपिंग और डिजिटल डॉल्बी साउंड के जरिए विशेष दृश्य प्रभाव दिखाए जाएंगे। केवट द्वारा राम, सीता और लक्ष्मण को नाव से नदी पार कराने का दृश्य पानी के विजुअल इफेक्ट के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि रामलीला 11 से 21 अक्तूबर तक होगी, जबकि रावण दहन 20 अक्तूबर को किया जाएगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लालकिला मैदान में हेल्थ मेले का आयोजन भी होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें