फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रामलीला में केवट बनेंगे मनोज तिवारी, गीतों के साथ श्रीराम-सीता और लक्ष्मण को कराएंगे नैया पार

लालकिला मैदान में रामलीला का मंचन करने वाली लव कुश रामलीला कमेटी की रामलीला में इस बार गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी केवट की भूमिका निभाएंगे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि मंच पर मनोज तिवारी केवट के रूप में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को गीतों के साथ नैया पार लगाते नजर आएंगे। इससे पहले वह परशुराम और अंगद समेत कई किरदार निभा चुके हैं। अर्जुन कुमार ने बताया कि इस दृश्य को प्रभावशाली बनाने के लिए रामलीला में एआई, कंप्यूटर ग्राफिक्स, एनीमेशन, डिजिटल तकनीक, हाईटेक प्रोजेक्शन मैपिंग, विजुअल इफेक्ट और 8-ट्रैक डिजिटल साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इस बार रामलीला के निमंत्रण पत्र पर ‘घर-घर राम, घर-घर तुलसी’ का संदेश प्रकाशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जेन-जी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से युवाओं को 5,100 तुलसी के पौधे वितरित किए जाएंगे। वहीं, दशहरा पर्व पर एक लाख दीपों से भगवान राम की आकृति बनाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें