दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से वोट चोरी के मुद्दे पर ‘देश बचाओ-वोट बचाओ’ महारैली का आयोजन किया गया। रैली में कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने केंद्र सरकार और भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाए। उन्होंने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी बात रखी।