फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सीएम रेखा ने डीयू स्पेशल बसों को दिखाई हरी झंडी, छात्रों को लेकर मेट्रो ने भी दिए संकेत

अनुज कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 08:47 PM IST

दिल्ली विश्वविद्यालय में आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूनिवर्सिटी स्पेशल बसों को हरी झंडी दी। यह 25 इलेक्ट्रिक बसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, इनमें संगीत की धुनें भी छात्रों को सुनाई देंगी। लंबे समय से यह यू स्पेशल बसों की सुविधा बंद थी। हर साल छात्र संगठन इन्हें दुबारा शुरू करने की मांग करते हैं। यह कॉलेज के समय के अनुसार चलेंगी। वहीं मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिए कि मेट्रो रियायती पास सुविधा भी छात्रों को मिल सकती है, सरकार इस पर भी काम कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री बस में सफर कर अपने कॉलेज दौलत राम पहुंची। बस में उन्होंने ने गिटार की धुनों पर खूब गुनगुनाते हुए अपने कॉलेज समय मे यूनिवर्सिटी बस सफर को भी याद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बात चीत भी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें