फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में हादसा: केएमपी एक्सप्रेसवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर लगी भीषण आग

कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर केमिकल से भरा एक टैंकर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। टैंकर पलटते ही उसमें भरा केमिकल सड़क पर बिखर गया और उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब 4 घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, बाद में पुलिस ने उसे नियंत्रित कर लिया। मानेसर की ओर से पलवल की तरफ जा रहा केमिकल से भरा टैंकर जब खोड़ बसई के पास ढलान पर पहुंचा तो चालक ने उसे न्यूट्रल कर दिया। ढलान में गति तेज होने के कारण चालक ने टैंकर पर संतुलन खो दिया। टैंकर डिवाइडर से टकराता हुआ कुछ दूर आगे जाकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें भरा केमिकल सड़क पर फैल गया और उसमें तुरंत आग भड़क उठी। केमिकल सड़क पर घंटों तक जलता रहा और पूरा टैंकर जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियों को लगाया गया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें