सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सदरपुर सोमबाजार के पास मंगेतर को दिवाली का तोहफा देकर लौट रहे युवक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पारस, कुलदीप और उनके साथियों ने युवक को रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा। हमले में युवक के सिर और कमर में चोट आई है। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।