फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में मौसम का येलो अलर्ट: कई इलाकों में तेज बारिश, तापमान में आई गिरावट; देखें रिपोर्ट

शहर में बृहस्पतिवार सुबह से मौसम ने करवट ले ली। सुबह हल्की बूंदाबांदी शुरू होने के साथ ही आसमान में काले बादल छा गए। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम सुहावना हो गया। बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम में बदलाव के चलते दिनभर बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें