ग्रेटर नोएडा में समाजवादी महिला सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला अभ्यार्थी का हिजाब खींचने के विरोध में नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के ज्ञापन देकर बिहार के सीएम को बर्खास्त करने की मांग की है। कहा है कि बिहार के सीएम ने सार्वजनिक मंच से देश की महिलाओं का अपमान किया है। घटना की घोर निंदा की है।