ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस स्पायर सोसाइटी के निवासियों ने सफाई नहीं होने के विरोध में खुद झाडू उठा ली। क्षेत्र में बढ़ते धूल प्रदूषण और गंदगी को साफ करने के लिए आगे आए। निवासियों का कहना है कि सड़कों पर जमा धूल वाहनों की आवाजाही से हवा में फैल रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऐस एस्पायर एओए अध्यक्ष हरि शंकर नायक ने कहा कि स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है। निवासियों ने प्राधिकरण से सड़कों की मैकेनिकल सफाई, पानी का छिड़काव, मलबा हटाने और निर्माण स्थलों से फैलने वाली धूल पर नियंत्रण की मांग की। उन्होंने कहा कि उद्देश्य पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि दिवाली तक प्रतिदिन सुबह 7 से 11 बजे तक सफाई अभियान चलेगा।