नोएडा सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी में अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद में निवासियों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सोसाइटी के आसपास अतिक्रमण, सड़कों पर घूमते लावारिस पशु और स्ट्रीट लाइट की कमी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। निवासियों ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में अव्यवस्थाओं के कारण आवागमन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, कई स्थानों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से शाम और रात के समय लोगों को परेशानी होती है। लावारिस पशुओं के सड़कों पर घूमने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। संवाद के दौरान निवासियों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मांग की कि अतिक्रमण हटाने, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने और लावारिस पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।