फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीएम में सोसाइटी के हितों में काम होने का उठाया मुद्दा, नक्शे से छेड़छाड़ पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा एक स्थित द हेमिस्पेयर सोसाइटी में रविवार को जीबीएम का आयोजन किया गया। जीबीएम में पुराने अलॉटियों के हितों और परियोजना के लंबित कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एओए अध्यक्ष अलका भाटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने एकमत से मांग की कि पहले फेज-1 के लंबित कार्य पूरे किए जाएं, इसके बाद ही फेज-2 के निर्माण को आगे बढ़ाया जाए। बैठक में पूर्व में स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण का मुद्दा भी उठा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिल्डर को स्वीकृत नक्शे के अनुसार ही निर्माण करना चाहिए। इसका उल्लंघन होने पर एसोसिएशन कानूनी कार्रवाई करेगी और जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें