फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: रक्षा बंधन पर पुलिस रही चौकस, यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के एसीपी ने संभाला मोर्चा

ग्रेटर नोएडा में रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बहनों के अपने भाइयों के घर आने-जाने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। जिसके चलते शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में भारी बढ़ोतरी देखी गई। त्योहार के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या यातायात जाम की स्थिति से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर रखे थे। सुबह करीब छह बजे से ही शहर के परी चौक, अल्फा चौक, सूरजपुर, जीरो प्वाइंट, कासना, तिलता सहित सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बैरिकेड लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। जिससे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर समय रहते नजर रखी जा सके। पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे और यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए मुस्तैदी से जुटे रहे। रक्षा बंधन के दिन बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां अकेले या समूह में सफर करती हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष निगरानी रखी गई। इसके अलावा कासना बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन के नीचे अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। यातायात पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति न बनने देने का पूरा प्रयास किया। वहीं एसीपी ट्रैफिक शकील मोहम्मद ने दादरी में मोर्चा में संभाला। दादरी में बल अड्डे पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उन्होंने लोगों से सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करने की अपील लाउडस्पीकर के माध्यम से की। इसके अलावा समय पर बस बुलाने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। वहीं परी चौक पर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए पीए सिस्टम के माध्यम से जागरूक किया गया। कई स्थानों पर सिविल पुलिस के साथ यातायात पुलिसकर्मी हाथों में डंडा लिए वाहनों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाते नजर आए। इसके साथ ही पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और तय गति सीमा में ही वाहन चलाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें