ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के क्राउन प्लाजा होटल में शुक्रवार को स्पोर्टज विलेज फाउंडेशन की ओर से स्पोर्टफॉरचेंज कार्यक्रम के तहत पाथवेजेड-36 को लॉन्च किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी व पदमश्री पुरस्कार प्राप्त एथलीट अंजू बॉबी जार्ज ने किया। पाथवेजेड-36 का उद्देश्य एथलीट खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयार करना है। इसके लिए नोएडा के राजकीय इंटर कॉलेज में स्पोर्टज विलेज फाउंडेशन की ओर से एथलीट खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। अंजू बॉबी जार्ज ने एथलीटों को संबोधित करते हुए बताया कि खिलाड़ी के लिए खेल जितना जरूरी होता है। उतनी जरूरी शिक्षा भी होती हैं। खेल में घायल होने का चांस होता है। तब शिक्षा ही खिलाड़ी के काम आती है। फाउंडेशन की उत्पाद प्रमुख नूपुर गुप्ता ने बताया कि नोएडा के राजकीय इंटर कॉलेज में स्पोर्टज विलेज फाउंडेशन की ओर से करीब 20 एथलीट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्री स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर जनरल काउंसिल और कंपनी सचिव अर्चना मैनी, गो स्पीड स्प्रिंट अकादमी के प्रमुख कोच अमित खन्ना ने भी एथलीटों को भविष्य में आने वाली कठिन व उनका समाधान के बारे में अवगत कराया।