राजधानी दिल्ली में आज से केवल बीएस-6 मानक वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। वहीं गौतमबुद्ध नगर जनपद के चार लाख वाहनों को दिल्ली में एंट्री नहीं मिली। केवल बीएस 6 और सीएनजी, पीएनजी व ईवी को छूट रहेगी। संभागीय परिवहन अधिकारी सियाराम वर्मा ने अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।