फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड केस में भाजपा मुख्यालय का घेराव: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, तिलपता चौक से किया कूच

अनुज कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 05:08 PM IST

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तिलपता चौक से जिला भाजपा कार्यालय की ओर कूच किया तथा भाजपा कार्यालय के बाहर मैन दादरी रोड पर जोरदार एवं आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोकतंत्र बचाओ, ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग बंद करो, फर्जी मामलों से विपक्ष को दबाया नहीं जा सकता, सत्यमेव जयते, सत्य पराजित हो सकता है परेशान नहीं जैसे नारे लगाए और मोदी सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन से प्रहार किया। उपस्थित पुलिस के आला अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया इस दौरान दोनों तरफ का यातायात भी पुलिस द्वारा बाधित रखा गया। नेशनल हेराल्ड मामले में श्राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट पर न्यायालय द्वारा संज्ञान लिए जाने से इनकार किए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते विपक्षी नेताओं को फर्जी मामलों में फंसाकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही थी। न्यायालय के इस निर्णय से केंद्र सरकार की दुर्भावनापूर्ण राजनीति और विपक्ष को डराने-धमकाने की नीति की पोल खुलकर सामने आयी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें