फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण के गेट पर सड़क पर बैठकर किसानों ने की महापंचायत

34 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण पर महापंचायत की। यमुना प्राधिकरण के सामने पुलिस द्वारा टेंट नहीं लगाने देने से नाराज किसान सड़क पर ही बैठ गए। बड़ी संख्या में किसानों ने सड़क पर महापंचायत की। किसानों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों के बीच पहुंचकर आंदोलन में पूरी तरह साथ रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसान अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है और किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेगा। तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। राकेश टिकैत ने कहा कि जहां-जहां किसानों के धरने चल रहे हैं, वहां के प्रोजेक्ट भी बंद होने चाहिए। अब समय आ गया है कि सरकार और किसान में से किसी एक की राह तय होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों से बातचीत के नाम पर उन्हें जाल में फंसाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने किसानों से अपील की कि अधिकारियों की मीठी बातों में न आएं और अपना आंदोलन जारी रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें