नोएडा सेक्टर 62 स्थित आईसीएआई के हॉल में आईसीएआई एमएसएमई महोत्सव का आयोजन किया गया। चेयरमैन सीए विमल कुमार ने बताया कि इस मौके पर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, जीतो के चेयरमैन दिनेश जैन, लघु उद्योग भारती जिले के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता, एनएसआईसी के डीजीएम वाईके शर्मा, उपाध्यक्ष सीए राकेश शर्मा, एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा, सचिव सीए अमित गुप्ता ने एमएसएमई उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जीतो चेयरमैन दिनेश जैन ने कहा कि देश की 50 फीसदी जीडीपी में एमएसएमई का योगदान है। उन्होंने कहा कि ऐसी तमाम योजनाएं हैं जिनकी जानकारी उद्यमियों को न होने के कारण वह उसका लाभ नहीं उठा पाते हैं, जबकि सीए इस मामले में उद्यमियों को लाभान्वित करने और उन्हें जागरूक करने का सफल प्रयास करते हैं। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के महासचिव संजय बत्रा समेत अन्य उद्यमी व सीए मौजूद रहे।