फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को स्वायत्त दर्जा, अब खुद तैयार करेगा रोजगारपरक पाठ्यक्रम

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 29 Jun 2026 08:32 PM IST

ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को अब ऑटोनोमस का दर्जा मिल गया है। संस्थान अब रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए खुद का पाठ्यक्रम तैयार करेगा। पहले सत्र में बीटेक,एमबीएस और एमसीए के कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। स्वायत्त संस्थान बनने के बाद अब एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप अपने पाठ्यक्रमों का निर्माण एवं अद्यतन स्वयं करेगा। इससे विद्यार्थियों को अधिक व्यावहारिक, आधुनिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्राप्त होगी। एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने कहा कि स्वायत्त दर्जा हमारे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एक्यूरेट आने वाले वर्षों में उत्तर भारत का अग्रणी एआई सक्षम एवं उद्योगोन्मुख शिक्षण संस्थान बनने की दिशा में निरंतर कार्य करेगा। महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए संस्थान ने सभी पात्र छात्राओं के लिए मेरिट छात्रवृत्ति के अतिरिक्त 10,000 की विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की है। इंजीनियरिंग निदेशक डॉ. सुनील मिश्रा ने बताया कि संस्थान ने 10–12 वर्षों के कॉर्पोरेट अनुभव वाले विशेषज्ञों की इन-हाउस कॉर्पोरेट ट्रेनिंग टीम तैयार की है, जो विद्यार्थियों को एआई के साथ ही कई अन्य प्रकार की ट्रैनिंग प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीटेक (2022–26 बैच) में 90 प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज किया गया है। इस वर्ष पात्र विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक प्लेसमेंट कराया गया, जिसमें अधिकतम वार्षिक पैकेज 24.60 लाख तथा औसत पैकेज 4.20 लाख रहा। संस्थान का लक्ष्य आगामी वर्षों में औसत पैकेज को 6 लाख से अधिक तक पहुंचाना है। इस मौके पर डॉ. अभिषेक, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. डी.सी. अग्रवाल, प्रो. एस.डी. सिंह, डॉ. एस.एल. राजपूत, डॉ. नितिन त्यागी, प्रो. सतीश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें