फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: क्रॉसिंग रिपब्लिक से एक मूर्ति के बीच 756 करोड़ रुपये के डबल डेकर फ्लाईओवर को मंजूरी

Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 03 Sep 2026 08:26 PM IST

ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा की ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे-ईपीई और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे-डीएमई तक कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए दो प्रमुख प्रोजेक्टों को मंजूरी मिल गई है। शाहबेरी डबल डेकर फ़्लाईओवर का जहां अब निर्माण हो सकेगा। वहीं, जुनपत डिपो से आगे अधूरी105 मीटर रोड को भी पूरा करने के लिए मंजूरी ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड ने दी है। दूसरे चरण में इस सड़क को आगे हापुड़ बाईपास से भी जोड़ा जाएगा। बृहस्पतिवार को अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में रही बोर्ड बैठक में सीईओ रवि कुमार एनजी ने डबल डेकर फ्लाईओवर व अन्य प्रोजेक्टों के लिए प्रस्ताव रखे। उन्होंने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में जाम की स्थिति को देखते हुए 130 मीटर रोड से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) को क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास डबल डेकर फ्लाईओवर से जोड़ा जाना है। एनएचएआई की तैयार डीपीआर पर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण से सहमति लेकर प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। पहले चरण में डीएमई से एक मूर्ति रोटरी तक डबल डेकर फ्लाईओवर 756.01 करोड़ रुपये खर्च कर बनेगा। दूसरे चरण में मौजूदा सड़क को सुधारने का काम प्राधिकरण करेगा। इस प्रोजेक्ट की लागत यमुना प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण समान रूप से वहन करेंगे। इस फ्लाईओवर का फायदा सभी प्राधिकरणों के लोगों को होना है। भविष्य में यमुना सिटी में भी 130 मीटर रोड का निर्माण होना है। इससे जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे भी इससे सीधे तौर पर डीएमई, नोएडा, ग्रेनो वेस्ट और गाजियाबाद से जुड़ जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें